{"_id":"585accc44f1c1b8e03e3a5a9","slug":"farmers-sought-million-extortion-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से मांगी दस लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से मांगी दस लाख की रंगदारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ईगराह के एक किसान के घर पर डाक के माध्यम से पत्र भेजकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। धमकी भरा पत्र मिलने से किसान का परिवार घबराया हुआ है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
ईगराह निवासी संजय ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर को वह गांव खांडा खेड़ी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता को देखने के लिए गया हुआ था। पीछे से डाक के माध्यम से उसके घर पर पत्र पहुंचा और डाक विभाग का कर्मचारी उसके बेटी को पत्र देकर चला गया। जब उसने आकर पत्र खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि मुझे दस लाख रुपये की जरूरत है। बीस दिसंबर तक दस लाख रुपये की व्यवस्था कर ले, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अगर इस दौरान पैसे नहीं दिए तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
धमकी भरा पत्र मिलते ही परिवार में डर का माहौल बन गया। पत्र मिलने के तुरंत बाद ही संजय सदर थाने में पहुंचा और पुलिस को इसकी शिकायत दी। संजय ने आरोप लगाया कि जब वह थाने में गया तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे अच्छे तरीके से बात नहीं की और जबरदस्ती उसके पास आए धमकी भरे पत्र को ले लिया। संजय की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पत्र भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी व धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि डाक के माध्यम से पत्र भेजकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।