{"_id":"6298f0b476956a75c162a31d","slug":"encounter-between-miscreants-and-police-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जींद में बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: जींद में बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी
Thu, 02 Jun 2022 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:47 PM IST
सार
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। बड़ौदा गांव के पास मुठभेड़ हुई। हेडकांस्टेबल की बुलट प्रूफ जैकेट में भी बदमाशों की गोली लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किए गए गांव गोहियां निवासी अजय उर्फ कालिया की निशानदेही पर उसके साथियों को पकड़ने गई सीआईए टीम पर ऊचाना थानाक्षेत्र के बड़ौदा गांव के पास दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें सीआईए के हेडकांस्टेबल संदीप को गोली लगी। वह बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए था। जवाब में सीआईए ने बदमाशों पर फायरिंग कर दी। इसमें दोनों बदमाशों को गोली लग गई।
विज्ञापन
गोली लगते ही दोनों बदमाश गिर गए। इसमें एक बदमाश को टांग में गोली लगी जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी। दोनों को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों बदमाशों पर हरियाणा में 21 तथा पंजाब में 11 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट और डकैती के मामले शामिल हैं। पिछले दिनों रोहतक सीआईए पुलिस पर पालवां गांव में इन्हीं बदमाशों ने गोलियां चलाई थी, जिसमें रोहतक सीआईए के एएसआई अमित को गोली लगी थी।
विज्ञापन
रुकने के लिए कहते ही कर दी पुलिस पर फायरिंग
डीएसपी नरसिंह ने बताया कि पुलिस ने तीन दिन पहले गोहियां गांव निवासी अजय उर्फ कालियां को 32 बोर के अवैध पिस्तौल व दो कारतूस समेत गिरफ्तार किया था। अदालत से पुलिस ने अजय को दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान सामने आया कि उसके साथी पंजाब के बनारसी गांव निवासी राकेश व सोनू भी कई मामलों में शामिल हैं।
विज्ञापन
अजय की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों को काबू करने के लिए जींद-नरवाना मार्ग पर बड़ौदा पुल के पास दबिश दी। यहां राकेश व सोनू बाइक पर सवार थे। पुलिस ने दोनों को रुकने के लिए कहा लेकिन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी एक हवाई फायर भी किया। आरोपियों ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए।
इसमें एक गोली हेडकांस्टेबल संदीप को लगी लेकिन संदीप बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। जवाब में पुलिस ने भी चार राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली राकेश को टांग में लगी जबकि सोनू को पैर में लग गई। दोनों गोली लगने के बाद वहीं गिर गए। पुलिस ने दोनों को काबू कर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने कुछ दिन पहले गांव पालवां में रोहतक सीआईए के एएसआई अमित को भी गोली मारी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।