फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dial 112 attacked on information of quarrel in Jind, Policeman and SPO beaten up

Jind: झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 पर हमला; पुलिसकर्मी व एसपीओ से मारपीट, गाड़ी पर फेंकी ईंटें, लाइट टूटी

Wed, 16 Aug 2023 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 12:35 PM IST
सार

हरियाणा डायल 112 पर हमले के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस क्रम जींद से भी डायल 112 पर हमले की खबर मिली है। जिसमें एसपीओ और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Dial 112 attacked on information of quarrel in Jind, Policeman and SPO beaten up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद में झगड़े की सूचना पर राम कॉलोनी पहुंची डायल 112 की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी और एसपीओ घायल हो गए। हमलावरों ने गाड़ी पर भी ईंट फेंकी, जिस से गाड़ी की लाइट टूट गई।  सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल पुलिस कर्मी की शिकायत पर 3 महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ हमला करने मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह डायल 112 की गाड़ी पर बतौर इंचार्ज तैनात है। मंगलवार रात को करीब साढ़े 8 बजे राम कॉलोनी से कॉल आई और उन्होंने झगड़े की सूचना दी। सूचना के बाद वह एसपीओ लाभ सिंह और संदीप के साथ राम कॉलोनी में पहुंचे। यहां सज्जन, संजय पुत्र राममेहर, संजय की पत्नी शालू, सोना देवी और रेखा नामक महिला मौजूद थे । वहीं पर नवीन पुत्र मांगेराम भी था और उसे चोट लगी थी, वह घायल था।
विज्ञापन


उन्होंने नवीन से चोट लगने की वजह पूछी तभी सज्जन, संजय ने उन पर डंडों, बिण्डों के साथ हमला कर दिया। महिलाओं ने गाड़ी पर ईंट फेंक कर मारी, जिस से गाड़ी की पिछली लाइट भी टूट गई। हमले में उसे और एसपीओ लाभ सिंह को चोट आई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़वाया। इसके बाद वह घायल अवस्था में जींद के सिविल अस्पताल पहुंचे और उपचार करवाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 5 लोगों के ख़िलाफ़ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed