फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crime, Threatened, shoot, threatens, police, jind

नकल करने से रोका तो दी गोली मारने की धमकी

Sun, 12 Mar 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 12 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crime, Threatened, shoot, threatens, police, jind
threat
गांव शामलो कलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र पर नकल करने से रोकने पर एक विद्यार्थी द्वारा गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। परीक्षा अधीक्षक ने शिकायत जुलाना थाना पुलिस व हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी को दी है। परीक्षा अधीक्षक को धमकी देने की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा अधीक्षक सुरेश कुमार ने शिक्षा बोर्ड को शिकायत भेजी है कि स्कूल में निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया हुआ है। इस दौरान निजी स्कूल के विद्यार्थी सचिन परीक्षा में नकल कर रहा था। जब उन्होंने नकल करने से रोका तो छात्र ने स्कूल से बाहर निकलते ही गोली मारने की धमकी दी। परीक्षा केंद्र पर तैनात होम गार्ड के मोबाइल से गतौली पुलिस चौंकी संपर्क कर इस बारे में अवगत करा दिया था। पुलिस बल ने कुछ देर में ही परीक्षा केंद्र पहुंचने की बात कही, लेकिन दोपहर दो बजे तक पुलिस केंद्र पर नहीं आई।
विज्ञापन


चेकिंग पर आए छापामार दल के अधिकारियों को यह बात बताई तो उन्होंने हरियाणा विद्यालय बोर्ड के सचिव को सूचना देने की बात कही। उन्होेंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर परीक्षा केंद्र से प्राइवेट स्कूल के छात्रों का केंद्र बदलकर जींद कर दिया जाए। परीक्षा अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस व शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को दे दी है। इस संबंध में गतौली चौकी प्रभारी बिजेद्र ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed