{"_id":"589f59aa4f1c1b8a5f37a51e","slug":"crime-shoot-man-in-charge-of-the-hospital-premises-two-arrested-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल परिसर में युवक को गोली मारने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल परिसर में युवक को गोली मारने के आरोप में दो गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सफीदों
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सफीदों में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे वार्ड नंबर दो निवासी विकास उर्फ विक्की को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने सिंघाना निवासी सोनू व प्रवीन को काबू किया है। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों व प्रयोग किए गए हथियार को बरामद किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, गांव सिंघाना निवासी सोनू दस फरवरी की रात जींद बाईपास स्थित एक ढाबे पर अपने साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। उसी वक्त वार्ड नंबर दो निवासी विकास भी अपने साथी लोकेश व महाबीर के साथ वहां आ गया। पुलिस के अनुसार, सोनू ने अपनी बाइक से पटाखे बजाने शुरू कर दिए। विकास ने इस पर एतराज जताया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
झगड़े में विकास, लोकेश, महाबीर, दूसरे पक्ष से सोनू घायल हो गया। जब विकास व उसके साथी इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे तो यहां सोनू और उसके साथियों ने विकास को गोली मार दी। गोली विकास की आंख के ऊपरी हिस्से से छूते हुए निकल गई। डीएसपी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोकेश की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें से सोनू व प्रवीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।