{"_id":"58addcd34f1c1b2b69b255cc","slug":"crime-murder-accused-parole-gun-shot-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल पर आए हत्या आरोपी ने रंजिशन मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरोल पर आए हत्या आरोपी ने रंजिशन मारी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शामदो के बस स्टैंड के निकट देशी शराब के ठेके पर बैठे व्यक्ति को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गोली मारने का आरोपी पिछले दिनों ही जेल से पैरोल पर छूटा है। आरोपी जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा है।
गांव शामदो निवासी राजेश ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के शराब के ठेके पर बैठा था। इसी दौरान जेल से पैरोल पर छूटा गांव का ही संदीप अपने दो साथियों के साथ आया और उस पर फायरिंग कर दी। इसमें दो गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश ने आरोप लगाया कि गांव के ही संदीप ने वर्ष 2013 में उसके परिवार के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और इस मामले में उसे सजा हो गई थी। उसी के बाद जेल में बंद था। पिछले दिनों ही वह पैरोल पर घर आया था। अलेवा थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।