फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crime, Murder, accused, parole, gun shot, jind

पैरोल पर आए हत्या आरोपी ने रंजिशन मारी गोली

Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Crime, Murder, accused, parole, gun shot, jind
firing
गांव शामदो के बस स्टैंड के निकट देशी शराब के ठेके पर बैठे व्यक्ति को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गोली मारने का आरोपी पिछले दिनों ही जेल से पैरोल पर छूटा है। आरोपी जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा है।
विज्ञापन


गांव शामदो निवासी राजेश ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के शराब के ठेके पर बैठा था। इसी दौरान जेल से पैरोल पर छूटा गांव का ही संदीप अपने दो साथियों के साथ आया और उस पर फायरिंग कर दी। इसमें दो गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश ने आरोप लगाया कि गांव के ही संदीप ने वर्ष 2013 में उसके परिवार के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और इस मामले में उसे सजा हो गई थी। उसी के बाद जेल में बंद था। पिछले दिनों ही वह पैरोल पर घर आया था। अलेवा थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed