{"_id":"dcf0a1f4135e3e713b53b1a189db5cb4","slug":"crime-hindi-news-897","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तोंदा गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का तोंदा गिरने से मजदूर की मौत
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसोला गांव में कुएं की खुदाई के कार्य में लगे मजदूर पर मिट्टी का तोंदा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। आसपास के किसानों ने मिट्टी के नीचे दबे मजदूर के शव को कुएं से निकाला और सामान्य अस्पताल ले कर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
खटकड़ गांव निवासी सुनील गांव के ही चार अन्य मजदूरों के साथ गांव बरसोला निवासी किताबा के खेत में कुएं की खुदाई कर रहा था। कुआं काफी गहरा खोदा जा चुका था। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी धंसनी शुरूहो गई। ऊपर खड़े मजदूरों ने सुनील को ऊपर खींचने की कोशिश की। इसी दौरान मिट्टी की तोंदा सुनील पर जा गिरा और ट्राली समेत सुनील नीचे दब गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुनील को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन