{"_id":"e7d12ae4fab8a3806910d010d74b78b9","slug":"crime-hindi-news-851","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शराब ठेकों पर लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन शराब ठेकों पर लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जुलाना थाना क्षेत्र के तीन शराब ठेकों पर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी गांव बोहतवाला के निकट पुलिस मुठभेड़ में मरने वाले गांव भिड़ताना निवासी पवन के साथ था। इसमें आरोपी संदीप को गोली लगने से घायल हो गया था।
गांव गतौली के शराब ठेकेदार जयप्रकाश ने नौ जुलाई को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कार सवार हथियारबंद युवक गांव गतौली के देशी शराब के ठेके पर पहुंचे और हथियार लहराते हुए ठेके में घुस गए। ठेके के करिंदे महेंद्र व अश्वनी को गोली मारने की धमकी देकर गल्ले से 45 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। इसके थोड़ी देर बाद लगभग दस बजे गांव गोसाइखेड़ा के शराब ठेके पर कार सवार लुटेरे पहुंचे। कार से एक युवक नीचे उतारा और ठेके के बाहर बैठे करिंदे मुकेश को एक शराब की बोतल देने की बात कही।
विज्ञापन
जैसे ही करिंदे मुकेश ठेके के अंदर पहुंचा तो युवक भी उसके पीछे अंदर घुस गया और पिस्तौल उस पर तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले में रखी नौ हजार रुपये की नकदी को लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में लूटपाट की वारदात में गांव गुसाईखेड़ा निवासी संदीप का नाम सामने आया। संदीप गांव बोहतवाला के निकट पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया था और पीजीआई में रेफर कर दिया। पुलिस पूछताछ के दौरान संदीप ने तीनों वारदातों में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है।
विज्ञापन