फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एसआई-हवलदार घायल

Sun, 20 Sep 2015 12:03 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 हत्या, लूटपाट, शस्त्र अधिनियम सहित करीब एक दर्जन से अधिक मामलों में संलिप्त शातिर अपराधी के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर एक सब इंसपेक्टर और हवलदार को घायल कर दिया।

गांव फतेहगढ़ साहिब में घायल पुलिस कर्मचारियों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सब इंसपेक्टर की गंभीर हालत देखकर उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हमले की सूचना मिलते ही जुलाना थाना प्रभारी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शातिर अपराधी को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हमले के आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


गांव फतेहगढ़ निवासी दुष्यंत उर्फ रामू पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, लूटपाट, शस्त्र अधिनियम सहित करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह करीब डेढ़ वर्ष पहले अंबाला जेल में बंद था। बीमार होने पर उसको अंबाला के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से आरोपी दुष्यंत फरार हो गया था। तभी से प्रदेश के विभिन्न जिलों की पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव फतेहगढ़ में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर जुलाना थाना पुलिस की टीम ने छापामारी कर आरोपी को गांव से काबू कर लिया। पुलिस टीम जब दुष्यंत को लेकर जाने लगी तो परिजनों ने पुलिस टीम का रास्ता रोककर उसको छुड़वाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा नहीं छोड़ने पर आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, हवलदार मुकेश को गंभीर चोट आईं। पुलिस पार्टी पर हमले की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुष्यंत को काबू कर लिया। घायल पुलिस कर्मचारियों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की गंभीर हालत को देखकर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।


कोट
शातिर अपराधी दुष्यंत को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गांव फतेहगढ़ गई थी। आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। -समुंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed