फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

जहरीला दूध पीने से हुई मां-बेटे की मौत

Wed, 09 Sep 2015 12:07 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गत रात्रि शहर के विजय नगर में एक महिला और उसके एक बेटे की मौत जहरीले दूध पीने से हुई। पुलिस ने मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के दूसरे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। वह शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। गांव राखी खास हिसार निवासी संजय विजय नगर में दूध की डेयरी चलाता है। सोमवार को संजय किसी काम से हिसार गया था। देर शाम को संजय की पत्नी सुमन (32), उसके बेटे विकास (15), साहिल (13) को पड़ोसियों ने बेसुध हालात में सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उपचार के दौरान सुमन और साहिल की मौत हो गई जबकि विकास की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए।

मृतका के जेठ राजेश ने बताया कि सोमवार शाम को दोनों बच्चे खेलने के लिए स्टेडियम में गए हुए थे। सुमन ने भैंसों का दूध निकाल कर बाहर रख दिया था। वापस लौटने पर बच्चों और सुमन ने दूध पी लिया। इसके बाद तीनों बेसुध हो गए। राजेश ने आशंका जताई की दूध में कोई जहरीला जीव गिरा है जिस कारण दूध जहरीला हो गया  सुमन और साहिल की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के दोनों बच्चे खेलने के लिए स्टेडियम में गए हुए थे। शाम को बच्चों के घर लौटते ही मृतका तथा दोनों बच्चों ने दूध पिया था। इसके बाद तीनों बेसुध हो गए। दूध में कोई जहरीला जीव गिरा है जिसके कारण मां-बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed