{"_id":"589e0a9a4f1c1b8a5f3798df","slug":"crime-fireworks-bike-playable-controversy-young-man-shot-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के पटाखे बजाने पर विवाद, युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के पटाखे बजाने पर विवाद, युवक को मारी गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, सफीदों
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद बाईपास स्थित एक ढाबे पर बुलेट बाइक के पटाखे बजाने पर हुए विवाद एक पक्ष ने दूसरे पर गोली चला दी। इसके बाद घायल को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूत्रों के अनुसार, घायल युवक की मां इनेलो नेत्री है। सिंघाना निवासी प्रवीण अपने जन्मदिन पर अपने दोस्तों के साथ जींद बाईपास स्थित एक ढाबे पर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान युवकों ने बाइक से पटाखे बजाने शुरू कर दिए। इस पर वार्ड नंबर-2 निवासी मुकेश व उसके दो दोस्तों ने युवकों को रोकना चाहा। इस पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में मुकेश और उसका एक दोस्त घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, जब मुकेश व उसका दोस्त इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे तो यहां प्रवीण व उसके दोस्त भी पहुंच गए। आरोप है कि यहां युवकों ने मुकेश की कनपटी के पास पिस्तौल रखकर गोली चला दी। इससे मुकेश घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
युवक को किया रेफर
गोली चलने की घटना अस्पताल परिसर के बाहर हुई है। घायल को यहां इलाज के लिए लाया गया था। प्राथमिक उपचार देकर उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
डॉ. अंशुल सिंगला, एमओ नागरिक अस्पताल सफीदों
पांच के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस को ढाबे पर झगड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद पता चला कि युवक यहां से चले गए हैं। इस मामले में पुलिस सिंघाना गांव निवासी प्रवीण, सोनू व बिट्टू को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विरेंद्र सिंह, डीएसपी सफीदों