फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime, beaten, Headmaster, absence, teacher, couple, SCHOOL, jind

गैरहाजिरी लगाने पर अध्यापक दंपति ने की हेडमास्टर को धुना

Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सफीदों
ब्यूरो/ अमर उजाला, सफीदों Updated Wed, 08 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
गांव धर्मगढ़ के राजकीय मिडिल स्कूल में गैर हाजिरी लगाने पर अध्यापक दंपति ने स्कूल के हेड मास्टर की धुनाई कर दी। पिटाई में घायल हुए हेड मास्टर को अस्पताल में दाखिल कराया गया और इसकी शिकायत पुलिस व खंड शिक्षा अधिकारी को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव धर्मगढ़ के राजकीय मिडिल स्कूल में कार्यरत अध्यापक की हेडमास्टर ने गैर हाजिरी लगा दी। इसके बाद अध्यापक ने स्कूल में ही कार्यरत उसकी पत्नी के साथ मिलकर हेड मास्टर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मामला बढ़ता देख स्कूल का अन्य स्टाफ वहां पहुंचा और बीच-बचाव कराया। मुख्याध्यापक सुभाष चंद ने पुलिस व बीईओ को दी शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार करीब 10 बजे स्कूल कार्यालय में बैठा था। तभी स्कूल में कार्यरत अध्यापक व उसकी पत्नी अध्यापिका उसके पास आए और गैरहाजिरी लगाए जाने की बात को लेकर उस पर हमला कर दिया। वहीं, दोनों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पूरे स्कूल का माहौल बच्चों के सामने ही खराब कर दिया गया। इसलिए वह स्कूल में दंपति अध्यापकों के रहते हुए अपनी ड्यूटी करने में असमर्थ हैं। शिक्षा विभाग व पुलिस उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन


28 जनवरी से गैर हाजिर था अध्यापक 
मुख्याध्यापक सुभाषचंद ने शिकायत में बताया कि अध्यापक 28 जनवरी से गैर हाजिर चल रहा था। उसने छुट्टी का कोई पत्र भी नहीं दिया था। अध्यापक तीन फरवरी को स्कूल पहुंचा और अपनी हाजिरी लगाकर स्कूल से नदारद हो गया। उसे कोई सूचना नहीं दी गई। कोई सूचना न होने से उन्होंने हाजिरी को गैर हाजिरी कर दिया, लेकिन अध्यापक दोपहर बाद फिर स्कूल पहुंचा और रजिस्टर में गैर हाजिरी को ठीक करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी। इस बात को लेकर कई दिनों से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। गत करीब एक सप्ताह की छुट्टी मंजूर न होने पर भड़के अध्यापक ने स्कूल में ही कार्यरत उसकी पत्नी अध्यापिका के साथ मिलकर स्कूल कार्यालय में ही धुनाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि मुख्याध्यापक ने दोनों अध्यापकों के खिलाफ शिकायत दी है। यह मामला स्कूल कार्यालय में ही मारपीट का है। इसकी जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed