फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying raided in Jind and recovered 45 boxes of liquor and beer from illegal liquor shop

Jind: CM फ्लाइंग ने मारा छापा, अवैध ठेके से 45 पेटी शराब और बीयर बरामद

Fri, 09 Sep 2022 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 02:34 AM IST
सार

गांव बडौद के निकट भुसलाना-डिडवाड़ा मार्ग पर अवैध ठेका चल रहा था। 45 पेटी शराब तथा बीयर बरामद की गई है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CM Flying raided in Jind and recovered 45 boxes of liquor and beer from illegal liquor shop
अवैध रुप से चल रहे शराब ठेके से पकड़ी की शराब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) ने गांव बड़ौद के नजदीक भुसलाना-डिडवाडा मार्ग पर अवैध रूप से चल रहे शराब ठेके पर छापा मारकर काफी मात्रा में शराब तथा बीयर की बरामद की हैं। आबकारी विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि गांव बडौद के नजदीक भुसलाना- डिड़वाडा मार्ग पर अवैध रूप से शराब ठेका चल रहा है। जिस जगह पर शराब ठेका चल रहा है, उसे शराब ठेकों की तरह रंग पेंट किया गया है और उस पर शराब ठेका अंग्रेजी तथा देसी लिखा भी गया है। जिसके आधार पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Roadways strike in Haryana: 2000 से अधिक बसों के पहिये थमे, आज दौड़ेंगी बसें, कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सब इंस्पेक्टर पवन तथा आबकारी विभाग के निरीक्षक पवन शर्मा को शामिल किया गया। टीम ने जब छापा मारा तो वहां कारिंदा गांव बाहदुरपुर निवासी कृष्ण बैठा हुआ था। छापामार टीम द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर कारिंदा उन्हें दिखाने में नाकाम रहा। आबकारी विभाग के रिकॉर्ड में भी शराब ठेके का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। तलाशी लेने पर शराब ठेके से 31 पेटी देशी शराब, छह पेटी अंग्रेजी तथा आठ पेटी बीयर बरामद की गई। 

बड़ौद के नजदीक अवैध रूप से  शराब ठेका चल रहा था। छापा मारा तो यहां 45 पेटी शराब तथा बीयर बरामद हुई हैं। आबकारी विभाग द्वारा सदर थाना सफीदों पुलिस को शिकायत दी गई है। कारिंदे से पूछताछ की जा रही है। -रविंद्र कुमार, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed