फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   cloths and mobile soroom break the lock

रेडीमेड व मोबाइल शोरूम का ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का सामान

Fri, 05 Feb 2016 12:08 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
cloths and mobile soroom break the lock
 
विज्ञापन

 रेलवे रोड स्थित एक रेडीमेड व मोबाइल शोरूम के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर सफीदों के डीएसपी हरेंद्र कुमार व थाना प्रभारी सज्जन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किया।
शोरूम मालिक राजकुमार ने बताया कि वह रेलवे रोड पर बालाजी फैशन हाउस के नाम से रेडीमेड व मोबाइल का शोरूम पिछले कई साल से चलाता है।

बुधवार रात नौ बजे उसने बाहर से खरीदा हुआ माल शोरूम में रखकर उसे ठीक-ठाक बंद करके घर चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह जब शोरूम खोलने के लिए आया, तो पाया कि शोरूम का ताला टूटा मिला। शटर के कुंडों से ताले नदारद देखकर उसके पांवों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


शोरूम का शटर उठाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था तथा काफी सामान गायब मिला। चोर लाखों रुपये के कपड़े, मोबाइल व लैपटाप उड़ाकर ले गए। राजकुमार ने बताया कि इस घटना में उसका लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे व हार्ड डिस्क उखाड़कर ले गए चोर
चोरों ने शातिराना अंदाज में शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ कर घटना के सारे सबूत मिटाने के लिए कैमरों की हार्ड डिस्क को उखाड़कर ले गए। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने सामने वाली एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।

आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं चोर
शहर में पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे व्यापारियों में भय का माहौल है तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।

 नगर में हर रोज चोरी व लूटपाट की घटनाएं घट रही हैं, लेकिन बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हाल ही में व्यापारियों से चोरी व लूटपाट के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाट रोड पर सरकारी बीज की दुकान मे ंचोरों ने तिजोरी उखाड़ी।

वहीं नकाबपोश युवकों ने पुरानी अनाज मंडी में सर्राफा व्यापारी विपुल जैन के हाथ से उस वक्त थैला छीनने का प्रयास किया, जब वह अपनी दुकान को बंद करके अपने घर पर आ रहा था।

उसके बाद हाट रोड फाटक के पास व्यापारी नरेश जैन से रात को अपनी दुकान पर कार्य करते समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात नकाबपोश युवक पिस्तौल की नोक पर नकदी लूटकर फरार हो गए।


अभी कुछ दिन पूर्व ही रेलवे रोड से ही अज्ञात चोर विजय जैन के गोदाम से लाखों रुपये के किरयाना का सामान चुराकर ले गए। व्यापारियों ने पुलिस से मांग की है कि चोरों को पकड़कर इन घटनाओं पर लगाम लगाए।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed