{"_id":"62df93f54428ed683b2fb9fd","slug":"cash-looted-from-two-passengers-by-giving-intoxicants-in-nanded-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांदेड़ एक्सप्रेस में लूट: फ्रूटी में नशीला पदार्थ देकर दो यात्रियों से नकदी लूटी, रेलवे पुलिस ने अज्ञात पर दर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नांदेड़ एक्सप्रेस में लूट: फ्रूटी में नशीला पदार्थ देकर दो यात्रियों से नकदी लूटी, रेलवे पुलिस ने अज्ञात पर दर
Tue, 26 Jul 2022 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:43 PM IST
सार
पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें फ्रूटी पिलाई और नमकीन खिलाई। इसके बाद वे बेहोश हो गए। आरोपी ने एक यात्री की पेंट की जेब से एक लाख 10 हजार रुपये, मोबाइल, गले से चांदी की चेन व दूसरे यात्री की जेब से दस हजार रुपये, मोबाइल निकाल लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजूर साहेब नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अज्ञात व्यक्ति ने दो यात्रियों को नशीला पदार्थ देकर लाखों का सामान लूट लिया और फरार हो गया। पीड़ित लोगों ने मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी है। रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान के गंगानगर के झोतनवाड़ी निवासी सतपाल ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 जुलाई दोपहर बाद गंगानगर रेलवे स्टेशन से आगरा जाने के लिए हजूर साहेब नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में बैठा था। वहीं से ऊपर की सीट पर एक अंजान व्यक्ति भी बैठ गया। वह उससे बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान गिद्धरवाह के रेलवे स्टेशन से एक यात्री चढ़ा और वह भी उसकी सीट पर आकर बैठ गया। रात करीब नौ बजे ट्रेन जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंच गई। जहां पर वह व्यक्ति स्टेशन पर उतरा और फ्रूटी की दो बोतल, गिलास व नमकीन लेकर आया। उसने गिलास में फ्रूटी डालकर दी, जो उन्होंने पी ली और उसके साथ नमकीन भी खा ली थी। थोड़ी ही देर के बाद वे दोनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन
आरोपी ने उसकी पेंट की जेब से एक लाख 10 हजार रुपये, मोबाइल, गले से चांदी की चेन व उसके साथ बैठे यात्री आकाश की जेब से दस हजार रुपये, मोबाइल निकाल लिया और फरार हो गया। 17 जुलाई देर शाम को उनको थोड़ा होश आया और वह ट्रेन से नीचे उतर गए। वह रेलवे स्टेशन मलकापुर था। उन्होंने वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना के बारे में बताया। उनकी स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उनको सरकारी अस्पताल बुल्ढाणा में दाखिल करवाया गया। वहां पर होश में आने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। रेलवे थाना के जांच अधिकारी मंगतराम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।