फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cash grabbed on pretext of getting SI in police, refused to return for amount exam not passed

Jind: पुलिस में एसआई लगवाने का झांसा देकर हड़पे 10 लाख, परीक्षा पास नहीं होने पर राशि वापस मांगी तो किया मना

Fri, 02 Jun 2023 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Jun 2023 12:38 PM IST
सार

गांव धड़ोली निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव पावटी जिला पानीपत निवासी मुकेश के साथ उसकी जान पहचान थी। मुकेश ने उसे बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी दिलवा सकता है। जिसके चलते वह मुकेश के झांसे में आ गया। सब इंस्पेक्टर लगवाने की एवज में मुकेश ने 40 लाख रुपए की डिमांड की।

विज्ञापन
Cash grabbed on pretext of getting SI in police, refused to return for amount exam not passed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद के गांव धडोली निवासी एक युवक को हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। परीक्षा  में पास नहीं होने पर जब राशि वापस मांगी तो आरोपी  ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव धड़ोली निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव पावटी जिला पानीपत निवासी मुकेश के साथ उसकी जान पहचान थी। मुकेश ने उसे बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी दिलवा सकता है। जिसके चलते वह मुकेश के झांसे में आ गया। सब इंस्पेक्टर लगवाने की एवज में मुकेश ने 40 लाख रुपए की डिमांड की। 10 लाख लिखित परीक्षा से पहले दिए गए, जबकि 30 लाख रूपए परीक्षा पास होने के बाद देने की बात तय हुई।
विज्ञापन


मुकेश से संपर्क साधा तो उसने सेटिंग नहीं होने की बात कही
26 सितंबर 2021 को सब इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। मुकेश में जो दिशा निर्देश दिए थे उसके अनुसार वह परीक्षा देकर आ गया। जब परीक्षा का परिणाम आया तो वह उसमें फेल हो गया। जब उसने मुकेश से संपर्क साधा तो उसने सेटिंग नहीं होने की बात कही। अगली भर्ती में उसे एडजेस्ट करवाने का आश्वासन दिया गया। जब उसने राशि वापस मांगी तो कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा गया। आरोपी कोई ना कोई बहाना बनाकर उसे गुमराह करता रहा। फरवरी माह में वह राशि लेने गया तो आरोपी ने राशि देने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने आशीष की शिकायत पर मुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया की पीड़ित ने नौकरी के नाम पर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है! मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed