फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case of Misdeed has registered against man on basis of letter in Narwana of Haryana

हरियाणा: नाबालिग का अपहरण कर 14 साल तक किया दुष्कर्म, पुलिस को पत्र से मिली शिकायत, अब दर्ज हुआ मामला

Sat, 03 Jul 2021 09:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jul 2021 09:18 PM IST
सार

पुलिस को लिखे पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता था। हालांकि पुलिस को पत्र में लिखे पते पर न महिला मिली है और न आरोपी। 
 

विज्ञापन
Case of Misdeed has registered against man on basis of letter in Narwana of Haryana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से नाबालिग का अपहरण कर 14 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फिलहाल युवती की उम्र 28 साल है। पुलिस ने न्यू भगत सिंह कॉलोनी निवासी सुमन सहानी नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि महिला ने पत्र भेज कर पुलिस को सूचना दी है और बताए गए पते पर महिला नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले तक यहां बिहार के दो लोग रहते थे। अब पुलिस महिला और आरोपी सुमन सहानी दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को भेजे पत्र में महिला ने कहा कि करीब 14 साल पहले सुमन सहानी उसका अपहरण कर नरवाना लाया था। युवक चंपारण जिले का बताया है। तब वह 14 साल की थी। सुमन उसे लेकर नरवाना की न्यू भगत सिंह कॉलोनी में रहने लगा और लगातार 14 साल तक डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन



पत्र में लिखा है कि जब सुमन उस पर लगातार अत्याचार करता रहा तो उसने हिम्मत जुटाई है और यह पत्र लिखा है।  नरवाना शहर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार पत्र के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन पत्र में न तो महिला का मोबाइल नंबर लिखा है और न ही अन्य कोई पता। बताए गए पते पर पुलिस गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों ने बताया है कि यहां बिहार निवासी दो लोग रहते थे। अब पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed