{"_id":"64a3c44de1791995e003deb5","slug":"buggy-and-camper-collided-on-nh-71-in-pauli-village-of-jind-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: पौली गांव में एनएच 71 पर बुग्गी व कैंपर की हुई टक्कर, किसान की मौत, महिला गंभीर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: पौली गांव में एनएच 71 पर बुग्गी व कैंपर की हुई टक्कर, किसान की मौत, महिला गंभीर, पीजीआई रेफर
Tue, 04 Jul 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:33 PM IST
सार
जींद में एनएच 71 पर बुग्गी को पीछे से आ रही एक बोलेरो कैंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बूगी के परखच्चे उड़ गए और किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बुग्गी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद के जुलाना के गांव पोली में एनएच 71 पर एक बुग्गी व बोलेरो की टक्कर हो गई, जिसमें बुग्गी चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। बुग्गी में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पोली गांव निवासी 62 वर्षीय किसान बलजीत अपनी पत्नी भलो 55 वर्षीय के साथ खेत से पशुओं का चारा लेकर बोगी में सवार होकर आ रहा था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जब वह एनएच 71 पर पहुंचा तो पीछे से आ रही एक बोलेरो कैंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बूगी के परखच्चे उड़ गए और किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वही बुग्गी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से उसकी गंभीर अवस्था देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन