फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider dies in collision with oil tanker in Jind of Haryana

जींद: तेल टैंकर ने किनाना के पास बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Thu, 10 Feb 2022 09:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 09:49 PM IST
सार

पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Bike rider dies in collision with oil tanker in Jind of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के गांव किनाना के पास बुधवार शाम को एक टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव किनाना निवासी ईश्वर सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा रामचंद्र उर्फ सोनू तथा उसकी पत्नी कविता गांव किनान के पास एक फैक्टरी में काम करते हैं। बुधवार शाम को रामचंद्र की पत्नी कविता पहले ही घर आ गई। देर शाम को रामचंद्र काम निपटाकर बाइक पर घर आ रहा था। जब वह फैक्टरी से कुछ दूर गांव के पास पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें रामचंद्र सड़क पर ही गिर गया। टैंकर इतनी तेज रफ्तार में था कि जब तक चालक ने उसे रोकना चाहा, वह रामचंद्र के ऊपर से गुजर चुका था। इसके बाद टैंकर चालक मौके से टैंकर समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रात को ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा मृतक के पिता ईश्वर की शिकायत पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed