फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   accused of murder of contractor in jind arrested in delhi

जींद: ठेकेदार श्यामसुंदर की हत्या का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान दिल्ली में काबू, पुलिस ने दो लाख का इनाम किया था घोषित

Wed, 01 Dec 2021 04:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 04:30 PM IST
सार

जींद पुलिस ने दिल्ली सीआईए की सहायता से आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने धर्मेंद्र पहलवान पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
 

विज्ञापन
accused of murder of contractor in jind arrested in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सप्ताह पहले हरियाणा के जींद जिले में ठेकेदार श्याम सुंदर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को पुलिस ने दिल्ली में काबू किया है। जींद पुलिस ने दिल्ली सीआईए की सहायता से आरोपी धर्मेंद्र पहलवान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : चरखी दादरी: रूट पर बस की कमी होने के कारण गुस्साए विद्यार्थी, झोझू -मेहड़ा रॉड पर लगाया जाम
विज्ञापन


जींद शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ करके अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया जाएगा। गौरतलब है कि आठ दिन पहले ठेकेदार श्यामसुंदर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र पहलवान पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : कैप्टन-भाजपा के बीच दूरियां खत्म: मनोहर लाल ने बताया भाजपा और अमरिंदर का एक ही लक्ष्य-कांग्रेस की हार

यह है मामला
आठ दिन पहले मंगलवार को दुकान के बाहर बैठे ठेकेदार और उसके भतीजे को सुबह तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी। हमले में ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया था। शहर थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ साजिशन हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed