{"_id":"5cc34e8d867a5547926e73cb","slug":"91556303501-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंभेवा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भंभेवा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिल्लूखेड़ा। गांव भंभेवा के रहने वाले 48 वर्षीय आजाद ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आजाद की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी बहू प्रीति और रोहतक जिले के गांव भाली निवासी उसके पिता कुलदीप पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पिल्लूखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद ने शुक्रवार सुबह अपने घर में जहर खा लिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आजाद की जेेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी बहू प्रीति और समधी कुलदीप को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह दोनों उसे परेशान करते थे। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। आजाद के भतीजे अजमेर ने बताया कि कुलदीप तथा उसकी बेटी प्रीति उसके चाचा आजाद को काफी परेशान करते थे। उनके बीच घरेलू विवाद चल रहा था। कुलदीप ने रोहतक थाने में आजाद के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था। इससे भी आजाद काफी परेशान रहता था। थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि मृतक का खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने प्रीति व कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।