फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12वीं कक्षा की परीक्षा देने गई छात्रा गायब, परिजनों ने जताया अपहरण का शक

12वीं कक्षा की परीक्षा देने गई छात्रा गायब, परिजनों ने जताया अपहरण का शक

Mon, 18 Mar 2019 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
12वीं कक्षा की परीक्षा देने गई छात्रा गायब, परिजनों ने जताया अपहरण का शक
12वीं कक्षा की परीक्षा देने गई छात्रा लापता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना सदर थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी 12वीं कक्षा का पेपर देने गई 17 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। शनिवार को उसकी बेटी 12वीं कक्षा का पेपर देने के लिए शहर के एक सरकारी स्कूल में गई थी। पेपर देने के बाद उसकी बेटी वापस नहीं लौटी। महिला ने कहा कि उसने आसपास, रिश्तेदारों व स्कूल में पता किया लेकिन उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे शक है कि उसकी बेटी का गांव के ही एक युवक दिनेश व एक अन्य युवक ने अपहरण करके अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दिनेश को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed