{"_id":"595d32184f1c1bfc018b45da","slug":"91499279896-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे से 400 लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे से 400 लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना के जाजनवाला नहर के निकट एक ढाबे से पुलिस ने छापामारी करके 400 लीटर डीजल और पेट्रोल बरामद किया। ऑयल को ढाबे पर आने जाने वाले वाहनों में महंगे दामों पर ब्लैक में बेचा जा रहा था। पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सदर थाना नरवाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जाजनवाला नहर के निकट ढाबे पर डीजल और पेट्रोल को अवैध तरीके से बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापामारी की। जहां पुलिस ने 200 लीटर डीजल और 200 लीटर पेट्रोल बरामद किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ढाबा संचालक गांव दनौदा खुर्द निवासी सतबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ढाबे से 400 लीटर डीजल-पेट्रोल बरामद, संचालक पर केस