फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में किसी दूसरे के घर की छत से गिरकर युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में किसी दूसरे के घर की छत से गिरकर युवक की मौत

Mon, 03 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किसी दूसरे के घर की छत से गिरकर युवक की मौत
दोस्त के घर की छत से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार रात 12 बजे छत से गिरकर एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने एक साथी के घर पर उसके पिता की रिटायरमेंट की खुशी में पार्टी कर रहे थे। युवक के परिजनों को सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस ने सूचना दी कि उसके लड़के की घर की छत से गिर कर मौत हो चुकी है। मरने वाले युवक के परिजन 44 वर्ष पहले नेपाल से आकर जींद में बसे थे। पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मरने वाले युवक के पिता ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करवाई जाएगी।
मूलरूप से नेपाल के दांग जिला गांव फोटा हाल आबाद हाउसिंग बोर्ड निवासी 55 वर्षीय राजकुमार ने कहा कि उसके तीन बेटे व एक बेटी है। वे 44 वर्ष पहले नेपाल से आकर यहां हाउसिंग बोर्ड में रहने लगे थे। यहीं पर आकर ही उनके बच्चे पैदा हुए। उसका सबसे छोटा लड़का 17 वर्षीय गगन उसके साथ ही किसी शादी या पार्टी में काम करने जाता था। रविवार को शिव कॉलोनी निवासी गगन का एक दोस्त उससे मिलने आया और कहा कि उसके पिता सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं। आज उनके घर पार्टी है। इसलिए वह भी उसके साथ चले। गगन सुबह 11 बजे अपने दोस्त के साथ चला गया। राजकुमार ने बताया कि उसे सुबह पुलिस का फोन आया कि आपके बेटे गगन की मौत हो गई है। इसके बाद वह नागरिक अस्पताल पहुंचा। राजकुमार ने कहा कि पुलिस ने ही उसे बताया कि उसका बेटा रात को पार्टी कर रहा था और शराब के नशे में छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। राजकुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो आएगा, उसके आधार पर वह कार्रवाई करवाना चाहता है। पुलिस ने कहा कि पुलिस अपनी तरफ से छानबीन कर रहा है। यदि इस मामले में उसे कोई संदेह हुआ तो वह हर एंगल से इस मामले में कार्रवाई करेगा। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आठवीं तक पढ़ा है गगन
मृतक गगन आठवीं तक ही पढ़ा-लिखा था। राजकुमार की सबसे अंतिम संतान होने के कारण उसे खूब लाड़-प्यार मिलता था। इस कारण गगन थोड़ा सा बिगड़ैल किस्म का भी हो गया था। वह अपने पिता के साथ शादी व पार्टियों में मदद करवाने जाता था। कई बार वह अकेला भी काम करने के लिए जाता था। स्वभाव से मिलनसार होने के कारण गगन के काफी दोस्त भी बन चुके थे। जींद में ही पला-बड़ा होने के कारण गगन को कोई नेपाली नहीं समझता था। बस उसके चेहरे से जरूर नेपाली झलकता था। उसके पिता भी गगन को ज्यादा रोकते-टोकते नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी आगे की कार्रवाई
जांच अधिकारी महेंद्र ने कहा कि युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उसका सिर फटा हुआ था, जिस कारण उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed