फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रसीदां में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली,एक महिला सहित तीन घायल

रसीदां में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली,एक महिला सहित तीन घायल

Mon, 04 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रसीदां में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली,एक महिला सहित तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। रसीदां गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर गोलियां चल गईं। इसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर गढ़ी पुलिस और डीएसपी जोगेेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एसपी जींद ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की। गढ़ी पुलिस ने घायल जंगीर कौर की शिकायत पर दूसरे गुट के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रसीदां में पिछले लंबे समय से 44 एकड़ जमीन को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है और कानून व्यवस्था बनाकर रखने के लिए पुलिस के जवान भी तैनात हैं। रविवार सुबह दोनों गुटों का आमना-सामना हो गया जिसमें एक गुट की जंगीर कौर पत्नी नक्षत्रगिरि को दाएं पैर और उसके पुत्र राजपाल को बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दूसरे गुट के हरदयाल सिंह को बाजू पर गोली लगी है। जंगीर कौर और उसके पुत्र राजपाल को अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया है, हरदयाल को हिसार ले जाया गया है। गढ़ी पुलिस ने हरदयाल गुट के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। जंगीर कौर गुट के मंगतराम ने आरोप लगाया कि हरदयाल सिंह गुट के कई लोग गाड़ियों में भरकर खेतों में बने उनके मकान में आए और उन्हें गोली चलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

डीएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि घायल जंगीर कौर की शिकायत पर दूसरे गुट के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें हरदयाल सिंह उर्फ ज्ञानी, हैप्पी, रूप का लड़का, गगन, दीपेंद्र, काबल सहित आठ लोग नामजद तथा आधा दर्जन के करीब अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed