{"_id":"5b6897cc4f1c1bde6d8b69f1","slug":"71533581260-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाना में दो एटीएम मशीन तोड़कर रुपये निकालने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुलाना में दो एटीएम मशीन तोड़कर रुपये निकालने का मामला
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटे एटीएम के मुख्य ट्रे में रखे थे 42,30,800 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। रविवार सुबह जुलाना में एक साथ दो एटीएम को तोड़कर रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस को एक सप्ताह बाद जालंधर से सीसीटीवी फुटेज मिलेगी। फुटेज मिलने के बाद ही पुलिस को बदमाशों को पकड़ने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
जानकारी के लिए जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के पुराने बस स्टैंड के पास एक केबिन में दो एटीएम हैं। रविवार सुबह पांच बजे चोरों ने एटीएम को तोड़कर 25 हजार 400 रुपये चोरी करने के बाद फरार हो गए। सुबह जब दुकानदारों ने आकर देखा तो इसकी सूचना चौकीदार और जुलाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस न रात्रि के समय मौजूद चौकीदार को बुलाया था। चौकीदार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह सुबह 5 बजे ही अपनी ड्यूटी को पूरी करके घर के लिए चला गया था। जब तक सब ठीक था, लेकिन उसके जाने के बाद ही एटीएम तोड़ा गया है। दोपहर के बाद जब कैश डालने वाले कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि एक एटीएम से 21 हजार 400 और एक मशीन से चार हजार रुपये निकाले गए थे, जोकि मशीनों की रिजेक्टिड ट्रे से निकाले गए थे। उन्होंने बताया कि मुख्य ट्रे में रखे 42 लाख 30 हजार 800 रुपये तक चोर नहीं पहुंच पाए थे। इन पैसों को चुराने की कोशिश की, लेकिन उनसे डायलर का लॉक नहीं खुला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को जालंधर से करीब एक सप्ताह बाद मिलेगी। फुटेज मिलने के बाद ही आरोपियों की पहचान हो पाएगी कि एटीएम से रुपये उड़ाने कितने लोग थे और कौन थे।
फुटेज मिलने के बाद ही होगा मामले का खुलासा
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जालंधर से पुलिस को करीब एक सप्ताह बाद मिलेगी। फुटेज बदमाशों को पकड़ने के लिए अहम होगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।