{"_id":"5b58bf2b4f1c1b49748b6dd4","slug":"71532542763-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए 50 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए 50 हजार रुपये
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए 50 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पंजाब नेशनल बैंक सफीदों की एटीएम केबिन में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करके 50 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव साहनपुर निवासी दीपक ने कहा कि वह अपने खाते से पैसे निकालने के लिए पीएनबी की एटीएम में गया था। एटीएम केबिन में जब उससे पैसे नहीं निकले तो पास खड़े एक युवक ने सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम ले लिया। जब वह घर पहुंचा तो उसके खाते से दो बार 25-25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जब उसने बैंक में पता किया तो उसके खाते से 50 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।