फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ट्रेन में यात्री से मारपीट कर लूटपाट करने के तीन दोषियों को अदालत ने सुनाई दस-दस वर्ष की कैद --25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाय

ट्रेन में यात्री से मारपीट कर लूटपाट करने के तीन दोषियों को अदालत ने सुनाई दस-दस वर्ष की कैद --25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाय

Tue, 12 Feb 2019 06:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्री से मारपीट कर लूटपाट करने के तीन दोषियों को अदालत ने सुनाई दस-दस वर्ष की कैद --25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाय
ट्रेन में यात्री को मारपीट कर मोबाइल, ब्रेसलेट छीनने वाले तीन दोषियों को दस-दस साल कैद
विज्ञापन

14 मई 2017 को जनता एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी वारदात, 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पौने दो साल पहले जनता एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री लूटने और मारपीट करने के आरोप में तीन युवकों को अदालत ने मंगलवार को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की कैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोनों को एक-एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।

14 मई 2017 को फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बा निवासी अजय वर्मा ने जीआरपी को शिकायत दी थी कि वह अपने भाई के साथ दिल्ली से जनता एक्सप्रेस में टोहाना जा रहा था। नरवाना के पास अचानक रेलगाड़ी में तीन-चार युवक चढ़े और उन्होंने लाठियों-बिंडों से उस पर हमला कर दिया। उसका मोबाइल फोन और सोने का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गए। जीआरपी ने जब मामले की जांच की तो इसमें चोपड़ा पत्ती नरवाना निवासी सुनील, संजीव और पंजाबी चौक नरवाना निवासी जतिन का नाम सामने आया। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को अदालत ने तीनों को दोषी करार देते हुए दस-दस वर्ष कैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में तीनों को एक-एक वर्ष अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed