फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गोली मारने का प्रयास

गोली मारने का प्रयास

Fri, 20 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोली मारने का प्रयास
दुकान में बैठे युवक से मारपीट, गोली मारने का प्रयास
विज्ञापन

जींद। गांव पिंडारा में एक दुकान पर बैठे युवक पर मारपीट करके गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस होने के चलते वह बाल-बाल बच गया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने छह लोगों को नामजद करके अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव पांडू पिंडारा निवासी मुकेश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव के अड्डे पर गैस चूल्हों की दुकान बनाई हुई है। 18 अक्तूबर की रात को वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर छह-सात युवक आए और आते ही उस पर हमला कर दिया। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। इस दौरान युवकों ने अपने पास मौजूद पिस्तौल से गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस होने के चलते गोली नहीं लगी। बाद में आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। उसने बताया कि आरोपी एक दूसरे का नाम ले रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अंकू, शुभम, लाडी, मिता, राकेश, शुभम को नामजद करके एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed