फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जमीन खरीदने आए व्यापारी से नोटबंदी के दौरान तीन लोगों ने पिस्तौल के बल पर लूटे सवार 19 लाख रुपये

जमीन खरीदने आए व्यापारी से नोटबंदी के दौरान तीन लोगों ने पिस्तौल के बल पर लूटे सवार 19 लाख रुपये

Fri, 30 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
जमीन खरीदने आए व्यापारी से नोटबंदी के दौरान तीन लोगों ने पिस्तौल के बल पर लूटे सवार 19 लाख रुपये
नोटबंदी के दौरान सवा 19 लाख लूट के मामले में दो साल बाद दर्ज हुआ पर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गुरुग्राम के गांव बादशाहपुर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने हिसार जिले के पेटवाड़ गांव निवासी अमरीश को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ दो साल बाद पिस्तौल के बल पर 19 लाख 26 हजार रुपये लूटने का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पहले हिसार पुलिस को शिकायत दी थी। घटनास्थल जींद जिले के गांव कंडेला का होने के कारण हिसार पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब हिसार रेंज के आईजी ने मामला जींद पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। जींद सदर थाना पुलिस ने अब इसमें मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बादशाहपुर निवासी शान मोहम्मद ने हिसार रेंज के आईजी को दी शिकायत में कहा कि उसका दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंस्ट्रक्शन का काम है। उसके पास पेटवाड़ निवासी मोनू काम करता था। मोनू के माध्यम से उसकी पहचान मोनू के चाचा अमरीश से हो गई। शान मोहम्मद ने कहा कि वह जमीन खरीदने का इच्छुक था। अमरीश ने उसे कहा कि वह पैसे लेकर आ जाए और उसे जमीन दिला दी जाएगी। शान मोहम्मद ने कहा कि वह 19 लाख 26 हजार रुपये लेकर 4 दिसंबर 2016 को अमरीश के पास आ गया। अमरीश उसे लेकर कंडेला गांव के पास पहुंचा और यहां कृषि योग्य जमीन दिखाने लगा। कुछ ही देर में एक गाड़ी पर लालबत्ती लगाए कुछ लोग आए और अपने आपको पुलिस अधिकारी बताते हुए उससे पिस्तौल के बल पर रुपये छीन कर फरार हो गए। शान मोहम्मद ने कहा कि उसे अमरीश पर शक हो गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को करनी चाही। बाद में अमरीश ने कहा कि यह पुलिस अधिकारी उसके जान-पहचान के हैं। उसके पैसे वापस दिला दिए जाएंगे। इस प्रकार कुछ दिन अमरीश उसे झांसे में लेकर बहकाता रहा। शान मोहम्मद ने कहा कि इसके बाद उसने हिसार पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। हिसार पुलिस ने अमरीश का गांव पेटवाड़ नारनौंद थाने में आने के कारण नारनौंद पुलिस को मामला ट्रांसफर कर दिया। नारनौंद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने फिर हिसार रेंज के आईजी को शिकायत की। हिसार रेंज के आईजी ने घटनास्थल जींद के सदर थाना होने के कारण मामला सदर थाना जींद पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। अब सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में गांव पेटवाड़ निवासी अमरीश को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही, जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार
सदर थाना प्रभारी मनदीप कुमार ने कहा कि एसपी ऑफिस से उनके पास शिकायत आई है। शिकायतकर्ता गुरुग्राम के गांव बादशाहपुर निवासी शान मोहम्मद की शिकायत पर पेटवाड़ गांव निवासी अमरीश को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed