फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   50 lakh 75 thousand cheated on the name of sending two brothers to Canada

Jind: दो भाइयों को कनाडा भेजने के नाम पर हड़पे 50.75 लाख, पुलिस ने केस दर्ज की जांच शुरू

Sat, 22 Apr 2023 01:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 01:03 AM IST
सार

रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
50 lakh 75 thousand cheated on the name of sending two brothers to Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा भेजने के नाम पर तीन लोगों ने धोखाधड़ी कर 50.75 लाख रुपये हड़प लिए। जब रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। हरियाणा के जींद के पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सफीदों हलका के गांव रिटोली निवासी महिला रानी ने बताया कि वह चूरु (राजस्थान) के गांव भनीन में गुरु जोतराम के मंदिर में जाती है। कमेटी का प्रधान रोहिणी (दिल्ली) निवासी जगबीर दहिया है। मंदिर में आने-जाने के कारण उसकी जगबीर दहिया से अच्छी जान-पहचान हो गई थी।
विज्ञापन


उसने बच्चों के बारे में पूछा तो बताया कि उसके दोनों बेटे रोजगार की तलाश में है। इस पर जगबीर दहिया ने उसके बेटे विशाल तथा आशीष को कनाडा में भिजवाने की बात कही। बातचीत के बाद 52 लाख में दोनों बच्चों को कनाडा भेजने पर सहमति हो गई। यह राशि उसने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 सितंबर 2022 को जगबीर की पत्नी अन्नू दहिया ने उन्हें जैन नगर, कराला (दिल्ली) निवासी क्रिस्टीना तथा उसके पति जॉर्ज से मिलवाया। क्रिस्टीना तथा जॉर्ज की एंबेसी में अच्छी जान-पहचान होने की बात कही। उसी दिन मौके पर 10 लाख रुपये तथा बच्चों के पासपोर्ट आरोपियों को दे दिए गए। 17 अक्तूबर 2022 को आशीष तथा विशाल के चंडीगढ़ में फिंगर प्रिंट क्रिस्टीना तथा जॉर्ज ने करवाए।

इसके बाद जगबीर दहिया ने फोन कर उन्हें बताया कि दोनों बच्चों काे विदेश भेजने का कार्य पूरा हो चुका है। इस दिन उन्होंने दो लाख रुपये आरोपियों को दिए। 10 नवंबर 2022 को आरोपियों को 31 लाख रुपये और दे दिए। 14 नवंबर 2022 को सात लाख 75 हजार की राशि भी आरोपियों को दे दी। उन्होंने आरोपियों को कुल 50 लाख 75 हजार रुपये दे दिए थे। 16 नवंबर को दोनों बच्चों की फ्लाइट बताई गई, लेकिन राशि लेट देने की बात कहते हुए फ्लाइट रद्द होने की बात कही।

इसके बाद 19 नवंबर 2022 को फिर से फ्लाइट बुक होने के बारे में बताया गया लेकिन मौके पर साथ जाने वाले व्यक्ति के बीमार होने की बात कहकर फ्लाइट रद्द करने की बात कही। आरोपियों ने कुछ समय और इंतजार करने के लिए कहा गया। बावजूद इसके उनके बच्चों को नहीं बुलाया गया। जब उन्हें संदेह हुआ और दस्तावेजों को जांचा तो उनके बच्चों का वीजा फर्जी निकला। जब उन्होंने आरोपियों पर राशि वापस लौटाने के लिए दबाव डाला तो आरोपियों ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए राशि लौटने से मना कर दिया।


कनाडा भेजने के नाम पर 50.75 लाख रुपये हड़पने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - एएसआई विनोद, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed