फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सफीदों के सेंट्रल बैंक में लगी आग --कंप्यूटर, केबिन, फर्नीचर जले

सफीदों के सेंट्रल बैंक में लगी आग --कंप्यूटर, केबिन, फर्नीचर जले

Wed, 23 Jan 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सफीदों के सेंट्रल बैंक में लगी आग --कंप्यूटर, केबिन, फर्नीचर जले
सफीदों के सेंट्रल बैंक में लगी आग, कंप्यूटर, केबिन, फर्नीचर जले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। स्थानीय महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित सेंट्रल बैंक में आग लग गई। आग लगने से कंप्यूटर, केबिन, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। आग पर काबू पाने के लिए सफीदों और जींद की तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना बैंक के आला अधिकारियों व पुलिस को दे दी गई है। बैंक मैनेजर प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि आग की सूचना एटीएम के गार्ड द्वारा दी गई। मैनेजर ने पुलिस कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड को इस घटना की जानकारी दी। मैनेजर के अनुसार बैंक में आग लगने का कारण पहली नजर में शॉर्ट सर्किट लग रहा है। फिर भी पुलिस कर्मचारी आग के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। बैंक में लगी आग इतनी भयावह थी कि आसपास के बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंच सकता था। इसी दौरान रात को गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारी मेजर सिंह में कंबल की सहायता से बैंक में घुसकर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। जिसकी वजह से आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed