फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पति को छोड़कर प्रेमी व भाई के संग चोरी की वारदातों को अंदाम देती थी महिला

पति को छोड़कर प्रेमी व भाई के संग चोरी की वारदातों को अंदाम देती थी महिला

Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पति को छोड़कर प्रेमी व भाई के संग चोरी की वारदातों को अंदाम देती थी महिला
पति को छोड़कर प्रेमी और भाई के साथ चोरी करने लगी महिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। पिल्लूखेड़ा, जींद और रोहतक क्षेत्र में चोरी की 35 वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस की सीआईए वन टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने एक महिला समेत पांच युवकों को गांव बरसाना के पास सफारी गाड़ी से गिरफ्तार किया है।
महिला सहित पांच आरोपियों में पवन उर्फ पौनी गांव अशरफगढ़ निवासी, पवन की 27 वर्षीय बहन सुनीता जींद निवासी, अमित उर्फ मित्ता निजामपुर जिला सोनीपत, बंटी व ऋषि विजय नगर जींद निवासी शामिल है। पुलिस ने चोरी के सभी आरोपियों को सफीदों अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

डीएसपी सुनील कुमार व सीआइए रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से सफीदों थाना में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए टीम के सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार व साइबर इंचार्ज एएसआई नवदीप सिंह बरसाना गांव की तरफ रात्रि गश्त कर रहे तो लिंक रोड पर एक सफारी गाड़ी खड़ी थी। जब टीम ने पास जाकर देखा तो उसमें एक महिला सहित चार युवक सवार थे। पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे किसी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। इससे पहले भी उन्होंने जींद क्षेत्र में लगभग 35 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआइए टीम के सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि सुनीता अपने पति को छोड़कर जींद-पटियाला चौक पर अपने प्रेमी बंटी के साथ रहती है। पूछताछ में बताया कि अब तक टावर से सामान चोरी की वारदात जींद, लाखन माजरा, पिल्लूखेड़ा व जुलाना में की है। रोहतक के खेतों में लगे टांसफार्मर से तेल, मोटर पंखे चोरी करने की 32 वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं जींद व लाखनमाजरा में तीन टावर की बैटरी चोरी की हैं। आरोपियों ने कुल 35 चोरी की वारदातों को कबूला है। इतना ही नहीं टायर पंक्चर की दुकान में चोरी, स्कूलों में जाकर चोरी करना, आंगनबाड़ी का सामान चोरी करना जैसी वारदातों को अंजाम दिया है। सीआईए ने इस गिरोह को पकड़ कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि 6-7 अक्तूबर की रात को इसी सफारी गाड़ी में सभी आरोपी सफीदों के लुदाना गांव में टावर की बैटरियां चुरा रहे थे, तभी वहां मालिक ने उन्हें देखा तो वह भागने में कामयाब हो गए, लेकिन मालिक ने गाड़ी नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया। इसी गाड़ी में रात में सभी सवार होकर बरसाना गांव की तरफ चोरी करने की फिराक में थे। जिन्हें वारदात से पहले ही काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed