फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   तीन दिन बाद भी स्कूल संचालक की हत्या करने वालों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

तीन दिन बाद भी स्कूल संचालक की हत्या करने वालों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Fri, 06 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी स्कूल संचालक की हत्या करने वालों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। मंगलवार शाम छह बजे रोहतक रोड पर स्कूल संचालक एवं व्यवसायी भूपेंद्र शर्मा उर्फ बबल की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस तीन दिन बाद भी हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इससे शहर के अन्य स्कूल संचालकों में रोष बढ़ता जा रहा है। एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने हत्यारों की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया था लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने दावा किया कि दो दिन में हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बताते चलें कि मंगलवार शाम को छह बजे चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास दो बाइक सवार युवकों ने सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक भूपेंद्र शर्मा उर्फ बबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भूपेंद्र शर्मा की हत्या को सुप्रीम स्कूल में पार्टनरशिप को लेकर हुए विवाद के साथ-साथ कई अन्य मामलों को जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने भूपेंद्र शर्मा के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर सुप्रीम स्कूल के पुराने पार्टनर रामनिवास दूहन, उसके भाई, भांजे, संजय दारा सिंह, सुनील कूपर समेत कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगे ठोस सुराग
डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि भूपेंद्र शर्मा उर्फ बबल की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ ठोस सुराग लग चुके हैं। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस दो दिन में पूरे मामले का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed