{"_id":"5b3a76274f1c1b55578b462a","slug":"41530557991-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में बेखौफ हुए अपराधी, अलेवा अनाज में लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला में बेखौफ हुए अपराधी, अलेवा अनाज में लगाई सेंध
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। जिले में अपराधी बेखौफ हो चले हैं। इसका ताजा उदाहरण सोमवार को अलेवा की नई अनाज मंडी में देखने को मिला। यहां चोरों ने एक ही रात में 11 दुकानों को निशाना बनाया। अलेवा की नई अनाज मंडी पुलिस थाना के पीछे करीब एक किलोमीटर दूर है। इससे पुलिस की मौजूदगी पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं आढ़तियों में असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने के विरोध में आढ़तियों ने अलेवा चौक पर रोड जाम कर रोष जताया, हालांकि बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद आढ़ती शांत हो गए।
गौरतलब है कि अलेवा की नई अनाज मंडी में 80 दुकानें हैं। जब सुबह आढ़ती मंडी पहुंचे तो यहां दुकानों के शटर टूटे हुए मिले। कई दुकानों में अलमारी व तिजोरी भी तोड़ी गई थीं। हालांकि मंडी में सीजन नहीं होने के चलते दुकानों में नकदी नहीं रखी थी, लेकिन एक साथ 11 दुकानों को चोरों द्वारा खंगालने से व्यापारियों में काफी गुस्सा है। मंडी के आढ़तियों ने कहा कि प्रशासन को घटना से अवगत कराने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, इसके चलते उन्हें जाम लगाना पड़ा। जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जींद-असंध मार्ग के अलेवा बस स्टैंड पर लोगों द्वारा जाम लगाने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आलाधिकारी हरकत में आए। खुद एसएसपी डॉ. अरुण सिंह, डीएसपी परमजीत समोता व सीन ऑफ क्राइम से डॉ. धमेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
आढ़तियों ने नहीं दी तिजोरियों में रखी राशि की जानकारी
पुलिस ने मंडी के आढ़ती सतीश के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सतीश ने कहा कि मंडी में उसकी आढ़त की दुकान है। रविवार रात चोरों ने उसकी दुकान के साथ-साथ खांडा निवासी रामपाल, अलेवा निवासी रामदिया, कर्ण सिंह, गोविंद, जीवनराम अलेवा, राजेेंद्र, राजपाल कंडेला, रामपाल, अलेवा निवासी जगमाल, कर्ण सिंह की दुकानों में भी चोरी की है। हालांकि आढ़तियों ने अभी तक पुलिस को तिजोरियों में रखी राशि की जानकारी नहीं दी है। इसकी लिस्ट बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
-परमजीत सिंह समोता, डीएसपी।