फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गुगल पे ऐप के माध्यम से एक युवक के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

गुगल पे ऐप के माध्यम से एक युवक के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

Sun, 21 Apr 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
गुगल पे ऐप के माध्यम से एक युवक के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
जींद। गांव भिड़ताना निवासी एक युवक के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके उसके खाते से गूगल पे ऐप के माध्यम से एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भिड़ताना निवासी पवन कुमार ने कहा कि उसने अपना पंजाब नेशनल बैंक का खाता गूगल पे ऐप के साथ अटैच किया था। उसके पास एक कोड आया और उसके तुरंत बाद एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आपको गूगल पे ऐप का कर्मचारी बताते हुए पवन कुमार से कोड पूछा। इसके बाद फोन करने वाले ने पवन कुमार के खाते तीन बार पेटीएम में पैसे ट्रांसफर कर लिए और कुछ पैसे एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए। पवन कुमार ने कहा कि उसके खाते से चार ट्रांजेक्शन की गई है, जिनमें एक लाख रुपये उसके खाते से निकाले गए है। पुलिस ने पवन कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed