{"_id":"594d64aa4f1c1b36328b4811","slug":"21498244266-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से लाखों का सामान चोरी
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। गांव भंभेवा में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये की नकदी सहित जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव भंभेवा निवासी महेंद्र ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित बाहर गया था। चोरों ने पीछे से मकान का ताला तोड़कर वहां से एक लाख रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, दो मोबाइल फोन, घरेलू सामान सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता सुबह लगा जब वह मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा था और सामान गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
मकान से लाखों का सामान चोरी