{"_id":"5c06cc89bdec2241cd16c179","slug":"201543949449-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने किया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कैथल जिले के गांव भागल निवासी एक व्यक्ति की गांव कंडेला के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भागल निवासी बलविंद्र ने कहा कि वह अपने भाई नरेश, भाभी कविता व भाई के साले सोनू के साथ अपने रिश्तेदारी में हिसार जिले के गांव पनिहारी जा रहे थे। वह अपनी गाड़ी में घर से निकले। जब वे कंडेला गांव के पास पहुंचे तो उसके भाई ने गाड़ी को गांव कंडेला के पास रुकवा लिया और शौच के लिए चला गया। जब उसका भाई शौच करके वापस गाड़ी की तरफ आ रहा था तो एक स्विफ्ट कार चालक ने लापरवाही से अपनी गाड़ी चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी और फरार हो गया। बलविंद्र ने कहा कि वह अपने भाई नरेश को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बलविंद्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।