{"_id":"5ba3f3d1867a55014118e156","slug":"201537471441-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार रुपये छीन कर फरार हुए दो बाइक सवार, एक युवक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 हजार रुपये छीन कर फरार हुए दो बाइक सवार, एक युवक हिरासत में
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 हजार रुपये छीनकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ा
साथी भागने में हुआ कामयाब
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रानी तालाब के पास से बाइक सवार दो युवकों ने बराड़खेड़ा निवासी दो युवकों से 20 हजार रुपये की नकदी छीन ली। बाइक सवार युवक पैसे छीन कर बस स्टैंड की तरफ निकले, जहां लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव बराडख़ेड़ा निवासी अजय वीरवार को अपने साथी प्रदीप के साथ आया था। प्रदीप ने किसी जानकार को 20 हजार रुपये देने थे। अजय 20 हजार रुपये अपने किसी जानकार से लाया। जब वह रानी तालाब के पहुंचे तो उन्हें कोई जानकार मिल गया और वे खड़े होकर उसके साथ बातचीत करने लगे। इसी दौरान एक युवक आया और झपटा मारकर पैसे छीन ले गए। युवक ढाबे के अंदर से होते हुए दूसरी गली में निकल गया। यहां पर पहले से बाइक पर दूसरा युवक तैयार खड़ा था। अजय द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने पीछा किया और बस स्टैंड के पास काबू कर लिया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक तो फरार होने में सफल रहा, लेकिन दूसरे युवक को लोगों काबू कर पुलिस को सौंपा दिया। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार युवक से पूछताछ की जा रही है।