फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ऑटो चालक की चाकू घोंपकर की हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए डाला सड़क किनारे

ऑटो चालक की चाकू घोंपकर की हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए डाला सड़क किनारे

Wed, 07 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक की चाकू घोंपकर की हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए डाला सड़क किनारे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
पटियाला चौक क्षेत्र की नेताजी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय ऑटो चालक 45 वर्षीय जयवीर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार जयवीर की छाती में चाकू के कई वार पाए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी अमित रात को जब घर पहुंचा तो उसने ऑटो चालक जयबीर को अपने घर पर देखा। इस दौरान अमित तैश में आ गया और चाकू से वार कर जयबीर की हत्या कर दी। शव को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास करते हुए सड़क किनारे फेंक गया।
सुबह परिजनों को जब पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के दौरान काफी समय लगा दिया। इस पर परिजन नाराज हो गए और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने व पुलिस के ढीले रवैये के कारण जींद-हांसी मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस मामले में पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने के प्रयास का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी अमित की मां परमेश्वरी देवी व उनके घर में किराये पर रह रहे अमित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अमित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अमित, विकास व परमेश्वरी देवी को नामजद कर कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी कॉलोनी निवासी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार नेताजी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय जयवीर सोमवार सुबह घर से खाना खाकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह परिजनों को किसी ने सूचना दी कि जयवीर का खून से लथपथ शव हांसी रोड पर सड़क किनारे पड़ा है। मृतक का बेटा गुरदीप अपने परिजनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन इससे नाराज हो गए और उन्होंने शव को जींद-हांसी मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र के सामने रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर डीएसपी रामभज मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने परिजनों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे गुरदीप की शिकायत पर पुलिस ने नेताजी कॉलोनी के ही विकास व उसकी मां परमेश्वरी को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पड़ोसी के घर मिले खून के धब्बे
शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को जांच में पड़ोसी विकास के घर खून के धब्बे मिले हैं। एक घंटे तक पुलिस ने विकास के घर को खंगाला व फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 मीटर दूर तक घसीटा गया था शव
जिस मकान में खून के धब्बे मिले हैं, वह मकान जहां शव फेंका गया है, उससे 200 मीटर की दूरी है। रास्ते में भी शव घसीटने के निशान मिले हैं। शव पर कई जगह घसीटे जाने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने खून के धब्बों व बीच रास्ते में शव घसीटने के निशानों की भी जांच की।


अवैध संबंधों से भी जोड़कर देख रही पुलिस मामले को
पुलिस मामले को अवैध संबंधों से जोड़कर भी देख रही है। शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ में अवैध संबंधों का जिक्र भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed