फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रशासन की लापरवाही ने ली चार साल की बच्ची की जान

प्रशासन की लापरवाही ने ली चार साल की बच्ची की जान

Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन की लापरवाही ने ली चार साल की बच्ची की जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना।
बुधवार को बूढ़ाखेड़ा गांव में तालाब में की खुदाई के लिए चल रहे काम के गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गांव में गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने के लिए जेसीबी की सहायता से गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। इन गड्ढों में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। प्रशासन द्वारा यहां सुरक्षा का कोई उपाय नहीं करने से हादसा हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार बूढ़ाखेड़ा गांव में गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने के लिए काम चला हुआ है। पाइप दबाने के लिए जेसीबी की सहायता से गांव में गहरे गड्डे खोदे गए हैं। बुधवार को चार वर्ष की सोनाक्षी भी इन गड्ढों के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते सोनाक्षी गड्ढे में गिर गई। काफी देर बात बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। सभी जगह तलाश करने के बाद गड्ढे में भी सोनाक्षी की तलाश की गई। जब सोनाक्षी को गड्ढे से निकाला गया तो देर हो चुकी थी। इस तरह सोनाक्षी की अचानक मौत से गांव में मातम छा गया। गांव के तालाब में चल रहे काम में यदि प्रशासन कोई सुरक्षा के इंतजाम रखता तो मासूम को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती।
विज्ञापन


गांव के जोहड़ के काम में बैरिकेटिंग का प्रावधान नहीं होता, लेकिन इस प्रकार के कामों में भविष्य में ध्यान रखा जाएगा। सरपंचों को हिदायती दी जाएंगी कि सुरक्षा की उचित व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित खत्री, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed