{"_id":"5a01f2eb4f1c1bca678b9dfd","slug":"201510077163-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण करने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण करने का किया प्रयास
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का अपहरण करने का किया प्रयास
उचाना। उपमंडल कार्यालय में दोपहर बाद गाड़ी सवार युवकों ने महिला का अपहरण करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उपमंडल परिसर में मौजूद लोगों ने अपहरणकर्ताओं से महिला को छुड़वाया। अलिपुरा निवासी महिला ने बताया कि छह नवंबर को एसपी जींद से वो सोनू सुखपुरा चौक रोहतक निवासी के खिलाफ उसके साथ जोर-जबरदस्ती, रेप करने की शिकायत को लेकर मिली थी। आज वह यह शिकायत सीएम विंडो उचाना के उपमंडल में देने आई हुई थी। यहां पर सोनू के साथ उसके साथ उसके साथी गाड़ी में सवार होकर आए। ये युवक उसके साथ मारपीट करके जबरदस्ती ले जाने लगे। शोर मचाने पर उपमंडल कार्यालय में मौजूद लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने इन युवक के चंगुल से बचाया। थाना प्रभारी मंदीप चहल ने बताया कि महिला द्वारा गाड़ी सवार युवकों के खिलाफ अपहरण की शिकायत दी है। पुलिस शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।