{"_id":"5b8ed1c6867a55486f5d34c1","slug":"191536086470-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से निकाले एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से निकाले एक लाख
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
दो लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले एक लाख 80 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सफीदों शहर में एटीएम से पैसे निकालने गए दो लोगों के केबिन में खड़े अज्ञात युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 80 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने दोनों लोगों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के वार्ड नंबर सात निवासी सुरेंद्र ने कहा कि वह सफीदों स्थित सिंध बैंक की एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। वहां एटीएम के केबिन में खड़े एक व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। जब वह घर पहुंचा तो उसके खाते से 23018 रुपये कटने का मैसेज आया। इसी प्रकार सफीदों की सीता श्याम कॉलोनी निवासी जसमीत सिंह ने कहा कि उसका किसी व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने एक लाख 57 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने दोनों लोगों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।