{"_id":"5b2168504f1c1bab6e8b7af8","slug":"191528916048-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानत के तौर पर रखे चार लाख रुपये बिचौलिए ने नहीं लौटाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानत के तौर पर रखे चार लाख रुपये बिचौलिए ने नहीं लौटाए
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हकीकत नगर निवासी एक व्यक्ति ने जमानत के तौर पर एक बिचौलिये के पास रखे चार लाख रुपये नहीं लौटाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अपोलो रोड हकीकत नगर निवासी ओमप्रकाश ने कहा कि उसके बेटे विवेक की शादी गांव ढाठरथ निवासी कविता के साथ तीन जनवरी 2016 को हुई थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया और बात तलाक तक पहुंच गई। इसी बीच दोनों के मामले को निपटाने के लिए पंचायत हुई। पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों आपसी सहमति से तलाक ले लेंगे। इसकी एवज में विवेक को चार लाख रुपये कविता को देने होंगे। गांव कौथ खुर्द निवासी सुभाष के पास चार लाख रुपये रखे गए और तलाक पूरा होने के बाद यह पैसे कविता को देने पर सहमति बनी लेकिन कविता ने बाद में तलाक लेने से मना कर दिया। ओमप्रकाश ने जब सुभाष से अपने चार लाख रुपये मांगे तो वह टाल-मटोल करता रहा। ओमप्रकाश ने कहा कि इसी बीच सुभाष ने उसके बेटे विवेक का जान से मारने की धमकी दी व पैसे नहीं लौटाए।