{"_id":"5b1986ea4f1c1bfd6e8b6a07","slug":"191528399594-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उचाना थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ करने, अश्लील हरकत करने व जबरदस्ती मोबाइल फोन देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एक महिला ने राज्य महिला आयोग को भेजी शिकायत में कहा था कि 10 मई को उसकी लड़की घर पर अकेली थी। वह और उसका पति किसी रिश्तेदारी में गए थे। पीछे से गांव तारखां निवासी वकील उनके घर में जबरदस्ती घुस आया और उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ की व अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने कहा कि जब बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी जबरदस्ती लड़की को फोन देकर फरार हो गया। वह उसे स्कूल में आते-जाते भी तंग करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया।