फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड

माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड

Tue, 07 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड
लड़की भगाने के आरोपी ने लड़की के चाचा को मारी गोली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव करेला में लड़की भगाने के आरोपी ने सोमवार रात को लड़की के चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के समय लड़की का चाचा शराब ठेके के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। गोली लगने से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया और वहां पर उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद करके एक अन्य के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव करेला निवासी सतबीर सिंह सोमवार रात को शराब ठेके के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का ही विकास, उसके पिता मुकेश व एक अन्य बाइक पर सवार होकर आए। आते ही विकास ने अपने पास मौजूद असलाह से सतबीर पर फायरिंग कर दी। आरोपी गोली मारते ही बाइक पर सवार होकर गांव उगालन की तरफ फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए सतबीर के पास में अंडे की रेहड़ी पर खड़े उसके भाई धर्मबीर ने लोगों की सहायता से जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। बाद में उसकी पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई धर्मबीर ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी विकास पिछले दिनों उनके परिवार की एक लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर लेकर गया था। इसकी शिकायत पुलिस को दी थी और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से आरोपी जींद जेल में बंद था। लगभग बीस दिन पहले विकास जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। उसके बाद से आरोपी उनके साथ रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते सोमवार रात को अपने साथी व परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने आरोपी लगाया कि गांव का ही विजय भी हत्या में शामिल था। हत्या की सूचना पाकर पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची। जहां पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस मामले में गांव करेला विकास, मुकेश, विजय व एक अन्य के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गोली मारने का आरोप जिस पर लगा है वह एक युवक कुछ दिन पहले जमानत पर आया है। इस युवक पर सतबीर के परिवार की लड़की भगाने का आरोप था। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed