फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पदार्थ सुंघाकर लगाया चूना

पदार्थ सुंघाकर लगाया चूना

Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पदार्थ सुंघाकर लगाया चूना
तीन महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर लगाया चूना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के अपराही मोहल्ले में एक महिला ने तीन महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने होश में आने के बाद परिवार के लोगों को इसके बारे में अवगत करवाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपहराही मोहल्ला निवासी निर्मला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मकान में पड़ोसी महिला सुमन, सुषमा के साथ बैठी हुई थी। जब वह बातचीत कर रही थी तो इसी दौरान सांवले रंग की एक महिला आई और टूटे-फुटे बर्तनों के बदले में नए बर्तन देने की बात कही। इस पर महिला उनके पास ही आकर बैठ गई। इसी दौरान अचानक महिला ने तीनों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और वह बेसुध होने लगी। इस दौरान महिला ने निर्मला से दो सोने की अंगूठी, सोने की चैन, लोकेट, कानों की बाली, एक जोड़ी पाजेब व महिला सुमन एक सोने की अंगूठी, टोपस व तीसरी महिला सुषमा के कानों के बाले, लोकेट निकालकर ले गई। जब लगभग तीन घंटे के बाद तीनों को होश आया और इसके बारे में परिवार के लोगों को अवगत करवाया। जब आसपास के क्षेत्र में महिला के बारे में पूछा तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी रामरूप ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed