{"_id":"5cbb76c1bdec2214760a03b4","slug":"181555789505-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा के धोखे में 15 वर्षीय किशोरी ने निगला जहर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवा के धोखे में 15 वर्षीय किशोरी ने निगला जहर, उपचार के दौरान मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पटियाला चौक स्थित विकास नगर में एक 15 वर्षीय किशोरी ने दवा के धोखे जहरीला पदार्थ निगल लिया। किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। विकास नगर निवासी सुरेश ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी वर्षा दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वह काफी दिन से बीमार चल रही थी। शनिवार सुबह उसने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने इतिफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ खाने की बात कही गई है। इतफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - नवदीप श्योराण, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।