फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ट्रेन की चपेट में आने से महिला व युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला व युवक की मौत

Tue, 16 Apr 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला व युवक की मौत
जींद। जुलाना गांव ने नजदीक झांझ रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला और 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस से प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या बता रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि शाम करीब छह बजे कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक और एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और उनके मोबाइल फोन के सहारे पहचान का प्रयास किया। इससे पता चला कि महिला जींद जिला के ही एक गांव की रहने वाली है और उसकी शादी कैथल जिला के एक गांव में हुई है, जबकि युवक महिला की ससुराल गांव का रहने वाला है। इस पर फोन नंबरों के माध्यम से दोनों के परिजनों को सूचित किया गया। रात करीब पौने नौ बजे महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की। वहीं पास के ही एक गांव में युवक की रिश्तेदारी है। उसके रिश्तेदारों ने भी युवक की पहचान की। युवक एक साल पहले ही नेवी में नौकरी पर लगा था, जबकि महिला की शादी करीब दस साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी करीब आठ साल की और दूसरी बेटी करीब सात साल की है। महिला का बेटा करीब पांच साल का है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

हादसे से आधा घंटा पहले आए दोनों
ग्रामीणों के अनुसार दोनों पैदल ही हादसे से करीब आधा घंटा पहले ही रेलवे ट्रैक की ओर आए थे। दोनों ने एक दूसरे के हाथ में हाथ डाल रखे थे। इसके बाद जब शाम करीब छह बजे कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन यहां खड़ी हुई तो लोगों को लगा कोई हादसा हो गया है। मौके पर जाकर देखा तो दोनों के शव करीब एक मीटर के फासले पर पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed